सिवनी। सिवनी जिले में कुरई विकास खंड अंतर्गत पिपरवानी के ग्राम परासपानी में बाघ ने शाम के समय एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिस कारण शख्स गंभीर रूप ले घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं, कुरई विकास खंड के पिपरवानी गांव के एक शख्स पर परासपानी में बाघ ने हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के शोर को सुनकर बाघ भाग गया। बचाने आए लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, कुरई क्षेत्र के पिपरवानी का रहने वाला कृष्ण गोपाल गाय चराता है। पिपरवानी और परासपानी के बीच मवेशियों को चराते समय बाघ ने उस पर हमला दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, जिसके बाद बाघ भाग गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में भर्ती कराया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। इसके बाद वन अमला जांच में जुट गया है। सूचना मिलने पर बरघाट के विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घायल के परिजनों से चर्चा की।

लोगों को आता देख भागा बाघ

डिप्टी रेंजर एलके बिसेन ने बताया कि कुरई वन परिक्षेत्र के पिपरवानी गांव निवासी कुष्ण कुमार एक अन्य चरवाहे चेन सिंह सहारे परासपानी निवासी के साथ मवेशी चरा रहा था। दोनों काफी दूरी पर मवेशी चरा रहे थे। बाघ ने पहले एक मवेशी पर हमला किया था। उस समय चरवाहा बाघ को नहीं देख पाया और आगे चला गया। जहां बाघ ने व्यक्ति को आता देख उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख बाघ भाग गया। वन विभाग ने मौजूद लोगों को समझाया कि अकेले जंगल में न जाएं और सावधानी बरतें, जिसके चलते वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post