उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने महाकाल मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। शादी से ठीक पहले भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेने के लिए दोनों शनिवार को मंदिर पहुंचे।

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। राघव और परिणीति शादी से पहले श्रावण माह में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे , यहाँ वे अंजू श्री होटल में कुछ देर आराम करने के बाद महाकाल मंदिर पहुंचे , मंदिर के नंदी हॉल से दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। राघव धोती सोले में तो परम्परा निभाती हुई परिणीति चोपड़ा साडी में नजर आई। दोनों ने करीब 30 मिनट तक शांति पाठ पूजन अर्चन किया। पूजन यश गुरु ने संपन्न करवाया। परिणीति और राघव दोनों पूजा के बाद मीडिया से बचते नजर आए, राघव ने जय महाकाल का जयकारे लगाकर चलते बने। आपको बता दे की इससे पहले परिणीति चोपड़ा अकेली महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंची थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post