इंदौर। इंदौर की बाणगंगा पुलिस से 15 साल की छात्रा ने मां के प्रेमी की शिकायत की है। छात्रा ने कहा कि मां का प्रेमी चार माह से मेरे साथ गलत हरकत कर रहा था। छात्रा ने यह बातें अपनी चचेरी बहन को बताई। इसके बाद वह नानी के घर रहने चली गई। बताया जाता है कि आरोपी ने छात्रा से निकाह करने की धमकी दी थी।
ऐसा न करने
पर उसे मुंबई में बेचने की धमकी भी देता था। आरोपी लगातार लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन
के लिए भी दबाव बना रहा था। 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जबरन
धर्म परिवर्तन, पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपी
की पुलिस तलाश कर रही है।
बाणगंगा टीआई नीरज बिरथरे ने
15 साल की छात्रा की शिकायत पर आरिफ हुसैन के खिलाफ धार्मिक स्वंत्रता अधिनियम, पॉक्सो
एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह 8 th क्लास
में पढ़ाई करती है। वह चार भाई बहन हैं। उसके पिता मां के साथ बहुत मारपीट करते हैं।
Post a Comment