देवास। जिले में शुक्रवार देर रात को हथियारबंद बदमाश विवकं कर्मचारी के घर में घुस गए। बदमाशों ने कर्माचरी की पत्नी को हथियार दिखाकर गहने उतरवा लिया। उसके बाद उन्होंने दो अन्य घरों में भी चोरी की। बीएनपी थाना पुलिस ने नकबजनी का केस दर्ज किया है।

मामला देवास जिले के खटाम्बा गांव का है। बदमाश पहले विविकं में कार्यरत शेखर राजपूत के घर में घुसे। शेखर ड्यूटी पर थे। घर में पत्नी घनीबाई और बच्चे थे। बदमाशों ने पत्नी के गले में हथियार अड़ाया और नकदी-गहने का पूछा। बच्चों को मारने की धमकी दी। नाक, कान, गले के जेवर उतरवाए। नकदी 25-30 हजार समेत करीब दो-तीन लाख का माल ले उड़े।

पुलिस ने शुरू की तलाश

उसके बाद बदमाशों ने गांव में रतन सिंह व एक अन्य के यहां भी चोरी की। लाडक़ुंवर बाई नामक महिला का पत्थर से सिर फोड़ दिया। सूचना मिलने पर देर रात को पुलिस पहुंची। ग्रामीणों से चर्चा की। शनिवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post