उज्जैन। महाकाल सवारी के दौरान छत से‎ थूकने वाले बालिग आरोपी के घर बुधवार सुबह बुलडोजर चला। सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और DJ लेकर घर गिराने पहुंचा।

कार्रवाई होने तक शहर के टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी के घर को खाली करवाया।

DJ पर गाने और ढोल बजवाकर मकान तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान एडिशनल SP आकाश भूरिया सहित तीन थानों का बल मौजूद रहा।

एडिशनल SP ने बताया कि मुनादी करवाने का नियम है। इसी के तहत DJ को लेकर आए थे। सौहार्द्र बिगाड़ने वाले के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है।

मामला सोमवार‎ शाम 6.30 बजे का है। इस दिन सावन का दूसरा सोमवार था। भगवान महाकाल की सवारी के दौरान‎ टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से‎ तीन लड़कों ने थूका और कुल्ला कर‎ पानी फेंका था।

घटना में वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल‎ कार्रवाई करते हुए एक बालिग समेत‎ तीन लड़कों को गिरफ्तार किया था। आरोपी को मंगलवार को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा जा चुका है। घटना से जुड़े दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

सवारी में शामिल लोगों ने बनाया था वीडियो

सावन लोट‎ निवासी भैरवगढ़ ने साथियों की मदद‎ से टंकी चौक के समीप सुपर गोल्ड‎ बेकरी से लगी बिल्डिंग की छत पर‎ तीन लड़कों को थूकते और कुल्ला कर‎ पानी फेंकते देखा था। इसका‎ मोबाइल से वीडियो बनाने के बाद‎ खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई‎ थी। आरोपियों के खिलाफ‎ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने‎ और सद्भाव बिगाड़ने समेत अन्य‎ धाराओं में केस दर्ज करते हुए‎ रात में ही गिरफ्तार कर‎ लिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post