नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला पायलट और उसके पति की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। कपल पर आरोप है कि उन्होंने 10 साल की लड़की को अपने घर में काम पर रखा था और उसे टॉर्चर भी किया।
मामले की जानकारी
मिलने पर पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया। इसमें लड़की के शरीर
पर चोट और जलने के कई निशान मिले हैं।
द्वारका
DCP एम हर्षा वर्धन ने बताया कि कपल के खिलाफ IPC की धारा 323 (मारपीट करना), 324
(गंभीर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से किसी को बंधक बनाना) और चाइल्ड लेबर एक्ट
के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं,
बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।
हाथ जोड़कर माफी मांगी फिर भी हुई पिटाई
वीडियो की शुरुआत में भीड़ कपल से बहस करती हुई दिखती है। महिला पायलट हाथ जोड़कर माफी मांगती है। लेकिन, कुछ देर बाद भीड़ महिला पायलट को बाहर खींच लेती है और थप्पड़ मारने लगती है। महिला का पति उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन भीड़ उसे भी पीटती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने दो महीने पहले एक 10 साल की लड़की को घर के काम करने के लिए रखा था। बुधवार को लड़की की एक रिश्तेदार ने उसके हाथ पर चोट के निशान देखे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वे लड़की को पीटते हैं और कपल की पिटाई कर दी।
Post a Comment