इंदौर। विजय नगर में रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसके माता-पिता तबीयत खराब होने के चलते एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। यहां से नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में भेजा गया है। शुक्रवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विजय नगर पुलिस
के मुताबिक गुंजन (15) पुत्र संजय इंगले निवासी राम नगर बड़ी भमोरी को उसके परिजन गुरुवार
को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुंजन के
बड़े पिता मदन ने बताया कि उसकी दो दिन से तबीयत ठीक नही थी। उसे उल्टियां हो रही थी।
पहले निजी अस्पताल में दिखाया था। जिसमें डॉक्टरों ने एमवाय ले जाने की सलाह दी थी।
बाद में उसकी यहां मौत हो गई।
10th की कर रही पढ़ाई
बड़े पिता मदन के मुताबिक गुंजन 10th की पढ़ाई कर रही है। परिवार में एक छोटी बहन है। वही पिता सिलाई का काम करते हैं। गुंजन का परिवार मूल रूप से बैतूल का रहने वाला है। पिता काम के सिलसिले में कुछ सालों पहले इंदौर आ गए थे। मदन के मुताबिक गुंजन के बारे में उन्हें भी एमवाय अस्पताल से जानकारी मिली थी। इधर डॉक्टरों ने शंका के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Post a Comment