इंदौर। जून माह में आमतौर पर इंदौर का मौसम खुशगवार रहता है। बारिश का दौर शुरू हो जाता है और गर्मी विदाई लेती है, लेकिन इस बार तो आलम यह है कि नौतपा से ज्यादा इंदौर जून में तप रहा है। आधे माह के ज्यादातर दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मानसून की देरी की वजह से इस बार जून में गर्मी बढ़ी है। 15 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने पर गर्मी से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
फिलहाल मौसम
में गरमाहट रहेगी। नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन जून में तापमान नौतपा से भी ज्यादा
रहा। ज्यादातर दिनों में तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन का तापमान
39.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि रात का तापमान 25.6 सामाान्य
से एक डिग्री अधिक रहा। सोमवार को भी दिन का तापमान 39.5 डिग्री सामान्य से दो डिग्री
अधिक था।
इंदौर में 24 जून तक आ सकता है मानसून
पिछले साल इंदौर में मानसून 12 जून को आ गया था। वर्ष 2021 में 2 जून को ही मानसून आ गया था, हालांकि इंदौर में मानसून की आमद 12-13 जून के आसपास रहती है। इस बार मानसून 24 जून तक इंदौर आएगा। फिलहाल केरल तक मानसून आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून गतिविधिया 20 जून के बाद शुरू हो सकती है। तब हवा की रफ्तार ज्यादा रहेगी। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद तापमान से भी राहत मिलेगी।
Post a Comment