मुरैना। मुरैना में कोचिंग टीचर को हमलावरों ने गोली मार दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गए हैं। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे के आसपास की है। टीचर गिरवर सिंह कुशवाहा क्लास में पढ़ा रहे थे, तभी बाइक पर दो लोग आए। उन्हें आवाज दी। उनके बाहर आते ही आरोपी गोली मारकर भाग निकले। आरोपी, टीचर के पूर्व छात्र बताए जा रहे हैं। गिरवर सिंह अंबाह के रहने वाले हैं। मुरैना में कोचिंग चलाते हैं।
Post a Comment