शहडोल। शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के धमनी डैम में 19 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला है। युवक बुधवार शाम को घर से गया और फिर लौटा ही नहीं। रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह
ने बताया कि बुधवार शाम को आयुष पाठक, उम्र 19 वर्ष, अपने अर्झला कॉलोनी स्थित घर से
निकला था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। रिश्तेदारों
को भी फोन लगाए। सुबह खबर आई कि अर्झला डैम में शव दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी
लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड गाड़ी वहां पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी
दी गई। शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान आयुष के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले
में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक डैम में नहा रहा था।
उसी दौरान शायद वह गहरे पानी में चला गया होगा। डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस अन्य
पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Post a Comment