इंदौर। चुनावी साल में मध्यप्रदेश में बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आ रही हैं। वे यहां मोदी सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
जानकारी के
मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ईरानी 11 बजे इंदौर पहुंचेंगी। वे भाजपा के महा जनसंपर्क
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे एबी रोड स्थित
सेलिब्रेशन होटल जाएंगी। जहां वे बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा कर पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन
के जरिए लोक नीति पर बात करेंगी। इस दौरान ईरानी मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं
की ब्रांडिंग भी करेंगी। वे शाम 5 बजे बॉस्केटबॉल ग्राउंड में लोकसभा स्तर पर होने
वाली जनसभा को संबोधित करेंगी।
स्मृति ईरानी का उज्जैन में महाकालेश्वर
मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। वे यहां भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद महाकाल
लोक का भ्रमण करेंगी।
Post a Comment