इंदौर। इंदौर के विजयनगर में एक 74 साल की महिला से ठगी की वारदात सामने आई है।एक आरोपी ने तंत्र मंत्र के चलते महिला के ठगी की वारदात की ओर फरार हो गये। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले है। जिसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात पुष्पा माडगे निवासी स्कीम नंबर 74 सी विजयनगर के साथ हुई। वह घर पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति मुंह पर नाकाब बाधंकर उनके घर पर आया। उसने मंदिर में रूपये दान करने की बात कही। इसमें कुछ रूपये उसके पास होना भी बताए। फिर आरोपी ने उसने कहां कि उसके रूपये को सोने के जेवरो से छुने के बाद मंदिर में दान करेगा। इसके बाद महिला की चेन ओर हाथ के सोने के कडे उतरवाए। वही कहां कि वह इसे डबल कर सकता है। जिसमें पुडिया बांधकर कुछ देर अलमारी में रखने के बाद उसे खोलने की बात कही। जिस पर पुष्पा मडगे उसकी बातों में आ गई। पुष्पा के साथ एक अन्य महिला ने भी अपने जेवर उसे दे दिए। आरोपी दोनो के जेवर लेने के बाद पुडिया देकर चले गया। कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला ने पुडिया खोली तो उसमें जेवर नही थे। महिला ने परिवार के लोेगो को जानकारी दी। शाम को पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। टीआई रविन्द्र गुर्जर के मुताबिक उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिले है। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tags
इंदौर
Post a Comment