इंदौर। कनाडिय़ा चौराहे पर श्रीमंत यशवंतराव होलकर की प्रतिमा अनावरण से पूर्व पूणे से इंदौर के लिए शौर्ययात्रा निकाली जा रही है। शौर्ययात्रा में धनगर समाज सहित आसपास के प्रतिनिधि मंडल व अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल होकर शौर्ययात्रा की अगवानी कर रहे हैं। यात्रा में रथ पर श्रीमंत यशवंतराव होलकर की 13 फीट फाईबर से निर्मित प्रतिकात्मक प्रतिमा का दर्शन-पूजन भी महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

शौर्ययात्रा एवं प्रतिमा स्थापना समिति संयोजक सुधीर देडग़े, सहसंयोजक रविन्द्र भुसारी ने बताया कि पूणे शौर्ययात्रा के मुख्य आयोजक अमरजीत राजे बारगल एवं स्वप्निल राजे होलकर के नेतृत्व में शौर्ययात्रा की शुरूआत अहमदनगर से की गई। अहमदनगर से कोपरगांव तक के मार्ग में विभिन्न मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत सत्कार भी जनमानस द्वारा किया गया। यात्रा अहमदनगर से प्रारंभ होकर राहुरी, शिर्डी होते हुए कोपरगांव पहुंची जहां इस यात्रा का समापन हुआ। अहमदनगर से कोपरगांव तक निकली शौर्ययात्रा को नगर भ्रमण भी कराया गया।

रहाता नगर में हुआ प्रतिमा का पूजन व अभिषेक

रहाता नगर में जैसे ही शौर्ययात्रा का प्रवेश हुआ वहां की जनता ने छत्रपति शिवाजी व श्रीमंत यशवंतराव होलकर के जयकारों से आसमान गुजायमान कर दिया। यात्रा में सभी जनमानस अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। वहीं श्रीमंत यशवंतराव होलकर के जयकारों के बीच शौर्ययात्रा विभिन्न मार्गों से निकली जहां सामाजिक संगठनों ने पेय पदार्थ सहित स्वल्पाहार कराकर यात्रा की अगवानी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post