राजगढ़। राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले चाटक्या गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे के आकाशीय बिजली गिरने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला रेशम बाई पति देवचंद वर्मा गुरुवार
की रात आठ बजे के लगभग अपने खेत से घर की तरफ लौट रही थी, उसी समय उस पर आकाशीय बिजली
गिरी और हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के शव का शुक्रवार को पीएम करवाकर शव
परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मर्ग क्रमांक 8/23 पंजीबद्व कर मामला जांच में लिया
गया है।
Post a Comment