इंदौर। इंदौर के लसूड़िया में रहने वाले 5th के स्टूडेंट की आम के पेड़ से गिरने से मौत हो गई। वह 15 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरा। उसे पिता ने आम के पेड़ पर नहीं चढ़ने के लिए समझाया भी था। लेकिन वह नहीं माना। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम पंकज (11) पुत्र हरदयाल है। पिता ने बताया कि घर के पास आम का पेड़ है। यहां पंकज केरी तोड़ रहा था। इस दौरान वह ऊपर से नजदीक ही खड़े ट्रेक्टर छत पर गिरा और इसके बाद मड गार्ड से टकरा सकर ड़क पर आ गिरा। पिता उसे तत्काल उठाकर उपचार के लिए एम वाय लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया।

बार-बार समझा रहा था, नहीं माना

पिता हरदयाल ने बताया कि वह किसान हैं। पेड़ के पास उनका ही ट्रेक्टर खड़ा था। वह बेटे को ऊंचाई पर चढ़ने के लिए बार-बार मना कर रहे थे। लेकिन वह नहीं माना। पिता के मुताबिक उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसके चलते उसके सिर से लगातार ब्लड निकल रहा था। पंकज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post