उज्जैन। उज्जैन में सोमवार देर रात खाचरौद के समीप चापानेरा गांव में खेत से लौटते समय एक युवक को रास्ते में अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी दी, जो कि उसके पेट के नीचे जा लगी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
खाचरौद थाना
पुलिस ने बताया, सोमवार रात खाचरौद के समीप ग्राम चापानेरा में दिग्विजय सिंह के खेत
पर बड़ के पेड़ के नीचे से वहीं का रहने वाला वीरेन्द्र सिंह पिता भगवान सिंह डोडिया
अपने खेत से वापस लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया।
गोली वीरेन्द्र सिंह के पेट के नीचे लगी और वह गंभीर घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद खाचरौद थाना
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात
बदमाश के खिलाफ धारा-307 का प्रकरण दर्जकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वैसे पुलिस
यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि दिग्विजय सिंह का किसी से विवाद या कोई पुरानी
रंजिश तो नहीं है।
Post a Comment