इंदौर। इंदौर में एक प्लंबर ने सुसाइड कर लिया। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि उसकी पत्नी गर्भवती है। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ी ताे पिता निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम
आयुष (23) पुत्र पूनमचंद साकल्या निवासी न्यू द्वारकापुरी है। पुलिस ने बताया कि उसने
जहर खा लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ी तो पिता पूनमचंद अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां रात
में उसकी मौत हो गई। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। पिता पूनमचंद के
मुताबिक आयुष ने ग्रेजुएशन किया है। लेकिन वह प्लंबर का काम कर रहा था। उसकी एक साल
पहले शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। पुलिस के मुताबिक अभी परिवार के बयान नही हुए
है मामले में बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Post a Comment