मृतक

उज्जैन। उज्जैन के शांतिनगर क्षेत्र में दो दिन पहले हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना में बीती रात एक युवक की मौत होने के बाद अब क्राॅस केस हत्या में तब्दील हो गया है। दरअसल, चाकूबाजी में घायल बदमाश की बीती रात मौत हो गई, घटना में घायल आरोपी का हिरासत में उपचार चल रहा है।

दो दिन पहले चाकूबाजी उस समय हुई थी। जब शांतिनगर निवासी बेटी और दामाद के विवाद में सुलझाने गए पिता को पड़ोसी ने चांटा मार दिया था। इसके बाद बेटे ने आकर पडोसी पर हमला कर दिया था इस बीच दोनों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना के बाद बीती रात युवक की मौत के बाद पुलिस ने ह्त्या का केस दर्ज किया है। थाना नीलगंगा पुलिस ने बताया कि आंनद बौरासी (23) की बहन बालाजी परिसर में रहती है।


हत्या का आरोपी

सोमवार को उसका पति से विवाद हो गया विवाद की घटना का पता चलने पर दामाद को समझाने गए, तो बेटी के पड़ोसी हरिश नरवरिया ने उन्हें चांटा मार दिया। इस पर बहन ने आंनद को बुलाया लिया। मारपीट का पता चलने पर आनंद हरिश को सबक सिखाने गया। यहां आमना सामना होते ही दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं नीलगंगा पुलिस ने दोनों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर दिया था।इसी बीच उपचार के दौरान बुधवार रात आनंद की मौत हो गई। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि हरीश पर दर्ज केस हत्या में तब्दील हो गया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर उपचार करवा रहे है।

छूटा था दुष्कर्म केस में

आनंद की हत्या का आरोपी हरिश नरवरिया पर पूर्व में भी केस दर्ज है। आनंद पर भी करीब पांच प्रकरण है। वह 10 दिन पहले ही दुष्कर्म के केस में जेल से छूटा था। जेल से बाहर आते ही आपसी विवाद के बाद एक की मौत हो गई तो दूसरे पर हत्या का केस दर्ज हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post