तीन लोग घायल, जिला अस्पताल भर्ती

सतना। सतना शहर के सिंधी कैंप स्थित किरण चौधरी घर में शुक्रवार को सुबह भोजन बनाते हुए प्रेशर कुकर फट गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची मामूली रूप से जली है। कुकर फटने से घर में हड़कंप मच गया। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

किरण चौधरी सुबह पौने दस बजे घर की महिला सदस्यों के साथ मिलकर भोजन बना रही थीं। कुकर में दाल पकने के लिए रखी गई था। कुछ देर बाद कुकर अचानक तेज आवाज साथ फट गया। इसके बाद कुकर दीवार से टकराते हुए रसोईघर की छत से जा टकराया। इस दौरान किरण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, घर पर मौजूद तृषा चौधरी और सुनीता चौधरी भी को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे में रसोई की टीनशेड वाली छत क्षतिग्रस्त हो गई। कुकर फटने से उसमें पक रही दाल और उसकी भाप महिलाओं के चेहरे पर पड़ गया। इससे जहां वे झुलस गईं तो सीमेंट की सीट गिरने से भी वे चोटिल भी हो गईं। अचानक इस घटना से महिलाएं चीखने लगीं। महिलाओं के चीखने पर अन्य महिलाओं के अलावा आसपास के लोग भी पहुंच गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post