दिल्ली/मुंबई।
बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम पहुंचने की खबर मिली है।
जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया
कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने
से रोक दिया गया है। BBC इंडिया के मैनेजमेंट ने रेड की सूचना लंदन हेडक्वार्टर को
दे दी है।
आयकर विभाग
के सूत्रों के अनुसार, BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे
किया जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग या BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक
जानकारी नहीं दी गई है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है।
Post a Comment