खंडवा। खंडवा में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मामला, संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट की शिवरिया टाउनशिप का है। यहां तैनात विशेष बल के जवान अनुजसिंह पिता शत्रुघ्नसिंह भदौरिया (28) निवासी भिंड ने शुक्रवार देर रात एसएलआर गन से चेहरा भुन लिया। घटना के बाद से मूंदी पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिसकर्मी के सुसाइड के बाद प्लांट क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अनुजसिंह भदौरिया को सितंबर 2022 में थर्मल पावर प्लांट पर ड्यूटी थी। तब से वह शिवरिया टाउनशिप में परिवार के साथ रहा था। परिवार में पत्नी और एक बेटा-एक बेटी है। दो दिन पहले ही वह पत्नी, बच्चों को मायके छोड़कर आया था। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कलह में सुसाइड करना बताते हैं। शुक्रवार को वह रात 10 बजे ड्यूटी पर आया था। रात 12 बजे के करीब आरक्षक अनुजसिंह एसएलआर गन से जबड़े को उड़ा दिया। मूंदी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिसकर्मी अनुज ने सर्विस गन एसएलआर से खुद पर फायर करके जान दी है। उन्होंने जबड़े पर गन रखकर फायर किया। गोली ने जबड़े से माथे में घुसकर खोपड़ी को छलनी कर दिया। यहां तक की वह गोली बिल्डिंग की छत से जा टकराईं। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद गन को जब्ती में लिया है।

घटना की जानकारी लगने पर मूंदी थाने से टीआई बृजभूषण हिरवे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। कमरे को सील कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम कब लिए मूंदी अस्पताल पहुंचाया। हिरवे के अनुसार, एएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारी है। वह सिंगाजी प्लांट में तैनात था। पारिवार को घटना की जानकारी दी है। परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post