नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर ब्लॉक के एक गांव के पूर्व सरपंच के बेटे ने शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का 15 बार एबॉर्शन कराया गया। अब युवक पीड़िता को छोड़ दूसरी शादी कर रहा है। पीड़ित युवती ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस और महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया युवती के मुताबिक युवक ने उसे सबसे पहले पिपरिया बुलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वो शादी करने का झांसा देता रहा। यह बात करीब 2013-14 से चल रही है। तब वो नाबालिग थी। कई बार दुष्कर्म करने के बाद युवक ने करीब 15 बार दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करवाया था। 2022 में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन उन बच्चों का भी युवक ने पता नहीं चलने दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक युवती के बयान लिए। जिसमें उसने युवक से शादी करने की बात कही है। लड़के से उसके किस तरह के संबंध थे। उसने क्या आश्वासन दिया। इसकी जांच की जाएगी। साक्ष्यों की जांच की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post