सीहोर। सीहोर जिले में आने वाले बुधनी के छैघरा में माता-पिता की जमानत के लिए बही दिलाने के नाम पर एक महिला की दो युवाओं द्वारा अस्मत लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से दोनों को जेल भिजवा दिया गया।
बुधनी पुलिस
ने बताया कि बुधनी नगर के छैघरा में एक महिला को अपने माता-पिता की जमानत के लिए बही
की आवश्यकता थी। बही दिलाने के नाम पर दो आरोपी संतोष दायमा (27) निवासी होलीपुरा और
सुरेश कीर (19) निवासी सांगा खेड़ा होशंगाबाद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बता दें
कि महिला माना बुधनी की रहने वाली है और उसकी शादी इंदौर में हुई है। वह अपने मायके
में आई हुई थी। एक अन्य मामले में उसके माता-पिता जेल में बंद हैं, जिसकी जमानत के
लिए उसको बही की आवश्यकता थी। इसको लेकर महिला ने आरोपी संतोष दायमा से बात की।
संतोष दायमा ने बही दिलाने का
बोलकर छैघरा स्थित घर पर अपने साथी के साथ महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति
के आने के बाद पूरा घटनाक्रम महिला ने अपने पति को बताया, उसके बाद अपने पति के साथ
पहुंचकर बुधनी थाने में मामला दर्ज कराया गया। बुधनी थाना में विभिन्न धारा के तहत
मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें
जेल भेज दिया गया है।
Post a Comment