भोपाल। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) में शनिवार से 24 जनवरी तक आठवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (आईआईएसएफ) का आयोजन किया जाएगा।
आठवें भारतीय
अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी
मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में करेंगे। महोत्सव के दौरान 15 कार्यक्रम होंगे।
इसमें विज्ञानिका उत्सव की थीम पर आधारित एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विशाल प्रदर्शनी
भी शामिल है।
कार्यक्रम का
आयोजन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु
ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसका विषय
'विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर आगे बढ़ना' है।
आईआईएसएफ के आयोजन का उद्देश्य
बहुभाषी वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान कविता, विज्ञान नाटक और लोक कला के माध्यम से विज्ञान
को बढ़ावा देना, जनता के बीच वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना और भारत की समृद्ध विरासत
में विज्ञान के योगदान को प्रदर्शित करना है। इस मौके पर वैज्ञानिक ज्ञान के प्रभावी
संचार में आने वाली चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श किया
जाएगा।
Post a Comment