इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। बताया जाता है कि यहां कॉलेज स्टूडेंट में विवाद चल रहा था। विवाद के बाद आरोपी ने कार को उल्टी दिशा में दौड़ा दी। इसके चलते साइड में पार्क दो पहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने मामले में आदम चेक काटा है। वही कार की तलाश की जा रही है।

मामला सर्वानंद नगर का है। यहां रहने वाली आयुषी शर्मा ने भंवरकुआं पुलिस को अज्ञात कार सवार युवकों की शिकायत की है। आयुषी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। उनके घर के पास कुछ युवक विवाद कर रहे थे। रात में उन्हें काफी आवाजें आ रही थी। रात में जोर से गाड़ियों के गिरने की आवाज आई। जब वह घर से बाहर की तरफ आई तो सड़क पर कई दो पहिया वाहन पड़े थे। उनकी एक्टिव गाड़ी घर से कई फीट दूरी पर पड़ी हुई थी। वहीं रहने वाली पायल प्रजापति की गाड़ी भी टूटीफुटी पड़ी थी।

सीसीटीवी में दिखा रिवर्स कार दौड़ता हुए

आयुषी ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल किया है। इसमें विवाद करने वाले युवक रिवर्स कर दौड़ाते दिख रहे हैं। आयुषी ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद आयुषी ने पुलिस को यह वीडियो सौंपे हैं। अब टक्कर मारने वाले कार चालकों की तलाश की जा रही है।

हवाई फायर करने वालों के वीडियो हुए थे वायरल

भंवरकुआ इलाके में करीब एक सप्ताह पहले कार सवार चार युवकों ने एक होस्टल के बाहर हवाई फायर किए थे। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने ग्वालियर और बंगाली कॉलोनी में रहने वाले युवकों को पकड़ा था। उन्होंने जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद लाइसेंसी राइफल से फायर करने की बात कही थी। पुलिस ने उनसे कार और राइफल भी जब्त की थी। कार किसी महिला डॉक्टर की बताई जा रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post