इंदौर। बाइक सवार बदमाशों ने बायपास पर एक सिक्योरिटी गार्ड की आंख में मिर्ची झोंककर बंदूक लूट ली। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बंदूक लूटी है। हुलिए के आधार पर पुलिस उनको तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार बायपास पर मायाखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात को फूल सिंह गुर्जर नौकरी कर घर लौट रहा था। फूल सिंह गौरी नगर में रहता है। वह बायपास के अंडरपास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। एक बदमाश ने जेंब से मिर्च निकाली और फूल सिंह की आंखों में डाल दी।

फूल सिंह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद बदमाशों ने डंडे से फूल सिंह को पिटना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक छिनी और भाग गए। लसुडिया पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों के कैमरे खंगाल रही है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post