मुरैना। मुरैना में परिवार के दो गुटों में आज ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। दोनों तरफ के लोगों में 7 बिस्वा (5040 स्क्वेयर फीट) जमीन के लिए 10 से ज्यादा राउंड फायर हुए। एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से एक पक्ष का नौकर घायल हो गया।
घटना नूराबाद
के धनेले गांव में आज सुबह 10 बजे की है। यहां गुर्जर परिवार में पुश्तैनी खेती की
जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों का दावा है कि जमीन उनके
हिस्से में है। आज दोनों गुट इसी बात पर आमने-सामने आ गए। एक गुट के मुखिया का नाम
सरनाम सिंह गुर्जर है, दूसरे पक्ष के मुखिया का नाम भी सरनाम सिंह गुर्जर है। फायरिंग
में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन एक परिवार के नौकर पप्पू के सिर में पत्थर लगा है।
उसे नूराबाद अस्पताल ले जाया गया।
चाचा-ताऊ के
लड़के हैं सरनाम
सरनाम सिंह
और दूसरे पक्ष के सरनाम सिंह दोनों चाचा-ताऊ के लड़के हैं। एक-दूसरे के चचेरे भाई हैं।
दोनों के बीच काफी पहले पुश्तैनी जमीन का बंटवारा किया गया था। दोनों ने रजिस्ट्री
भी करा ली थी। झगड़ा कब्जे को लेकर है। इस मामले में दोनों तरफ से पंचायत भी बैठी थी,
लेकिन पंचायत का निर्णय दोनों में से किसी भी पक्ष को मंजूर नहीं था।
पुलिस ने इन
आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
नूराबाद थाने के प्रभारी विनय
यादव ने बताया कि पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ फायरिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज
किया है। दोनों सरनाम सिंह गुर्जर, जंडेल सिंह, ढोलू गुर्जर, रवींद्र गुर्जर, महेंद्र
गुर्जर, उसके दोनों बेटों पर केस किया गया है।
Post a Comment