ग्वालियर। मध्यप्रदेश में मनचलों के हौसले बढ़ते जा रहे है। वे बेखौफ होकर लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा घटना में फिर एक मनचले ने एक बच्ची के साथ गंदी हरकत की है।
मामला ग्वालियर
का है। छेड़छाड़ की इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मनचला एक लड़की से गंदी
हरकत करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो बच्चियां घर के बाहर बैडमिंटन
खेल रही थीं, इतने में मनचला उनके पास आया। एक्टिवा से उतरा और बच्चियों से एड्रेस
पूछकर आगे बढ़ गया, लेकिन कुछ कदम आगे चलते ही वह फिर से लौटा। उसने एक बच्ची को पकड़ा
और उसके साथ छेड़छाड़ की।
बच्चियां चीखीं,
तो सिरफिरा भाग गया। घटना गोला का मंदिर इलाके में शनिवार रात 10 बजे की है। अपार्टमेंट
में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। शिकायत पर पुलिस ने भी जांच शुरू
कर दी है।
Post a Comment