मैं (.......) शपथ लेता हूं तथा सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं भारत और विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और सच्ची निष्ठा रखूंगा और मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगा तथा अपने पद के कर्तव्य का राष्ट्रभक्ति इमानदारी और निष्पक्षता से पालन करूंगा। ईश्वर मेरी सहायता करें।

देश भक्ति और जन सेवा का अर्थ समझना होगा
भ्रष्टाचार मिटाने की लो शपथ

जवाबदेही @ इंदौर

सरकारी अफसर और कर्मचारी चाहे वह किसी भी विभाग से हो...आप खुद तय कर लो कि क्या आप देशभक्ति और जनसेवा करने के योग्य हो? सवाल इसलिए उठ रहा है कि आज हमारा देश देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है। कई युवाओं ने और कई आदर्शवादियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए अपने देश की आजादी के लिए..., बदले में आप क्या दे रहो हो देश को...? घूसखोरी, भ्रष्टाचार...। देश में पुलिस ही मात्र एक ऐसी पेढ़ी हैं, जहां से देश में भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। यदि पुलिस इमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें, जैसा कि आपने शपथ ली है तो मानकर चलो कि देश में भ्रष्टाचार कुछ हद तक कम हो सकता है। 

लेकिन, सरकारी विभागों में काम करने वालों को सरकारी  तनख्वाह भी कम लगने लगी है। कोई शर्म नहीं रही, खुलेआम दिनभर उगाही करते रहते हैं। शायद पढ़ाई भी भ्रष्टाचार करने के लिए ही की है..!  गुंडे-बदमाशों से कम नहीं है आपका गुनाह। 

जवाबदेही सामाजिक सरोकार के तहत कुछ ऐसे उदाहरण आज पेश कर रहा है, जिससे शायद कथितों की आंखें खुल जाए और इमानदारी के रास्ते पर चल पड़े। 

हमारा उद्देश्य समाज में बढ़ते भ्रष्टाचार को खत्म करना है... और जवाबदेही हमेशा ही ऐसी बातों को प्रमुखता से सात वर्षों से लगातार प्रकाशित करता आ रहा है।  वहीं, अकेले पुलिस विभाग ही नहीं, राजस्व विभाग में तो ज्यादा घूसखोर बैठे हैं। पूरे प्रदेश में इस विभाग की शिकायतें ज्यादा सामने आती है।  पश्चिम बंगाल में स्कूल जॉब घोटाले में ग राज्य सरकार के मंत्री 

पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के किलाफ ईडी की कार्रवाई चल रही है और करोड़ों रुपए और सोना जब्त हुआ है।

ईश्वर भी सच्चे और इमानदार व्यक्ति की ही सहायता करते हैं

जैसा कि शपथ में इस बात का भी उल्लेख है कि ईश्वर मेरी सहायता करें...तो आपको बता दे कि ईश्वर भी सच्चे और इमानदार व्यक्ति की ही सहायता करते हैं। वहीं, अवैध रूप से कमाया हुआ धन न बच्चों के काम आता है, न परिवार के और ना ही खुद के...। कई घटनाएं हुईं हैं, जिनमें पुलिसवालों के बच्चों ने फांसी लगाई, तो किसी पुलिसवाले ने खुद को गोली मार ली। पुलिस विभाग के अलावा भी कई विभाग है, जहां घूसखोर बीमार हो चुके हैं, परिवार में कई परेशानी है..., लेकिन अपनी आदत नहीं सुधार रहे...। सभी पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं होते हैं, लेकिन कुछेक तो हैं, जो पुलिस की वर्दी पर कालिख लगा रहे हैं...। ऐसा जरूरी भी नहीं है कि पकड़ाए जाने वाला ही दोषी हैं.., जो नहीं पकड़ा रहे हैं वो खुद सचेत हो जाए कि वास्तव में ईश्वर न्याय करता है।

एमआईजी थाना घूसखोरी

मांगे दो लाख, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में आयशर वाहन की खरीदी में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में एमआईजी पुलिस ने एक युवक को सोमवार को हिरासत में लिया था। युवक को छोड़ने के एवज में थाने के तीन पुलिसकर्मी उसकी पत्नी से रिश्वत में दो लाख रुपए मांग रहे थे। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की। लोकायुक्त ने थाने के केस के जांच अधिकारी एएसआई राम शाक्य सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। एमआईजी थाने के आरोपी पुलिसकर्मी एएसआई राम शाक्य, श्याम जाट और नरेंद्र डांगी आयशर वाहन की खरीदी के मामले में कमल टेटवाल को थाने ले आए थे।  दोनों पुलिसकर्मी कमल को छोड़ने के बदले कमल की पत्नी टीना से दो लाख रुपए की मांग करने लगे।

एसआई के बेटे ने इंदौर में लगाई फांसी

घटना11 जुलाई 2022 की है। इंदौर में सोमवार रात को पुलिस विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।   सूत्रों   के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है और संभवतः छात्र ने इसी के चलते फांसी लगाई है। मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां ग्वालियर की 24 वीं बटालियन लाइन में रहने वाले अजय परिहार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 23 वर्षीय अजय के पिता अशोक सिंह परिहार मध्यप्रदेश पुलिस में है। जानकारी के मुताबिक मृतक अजय इंदौर के आश्रय हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। 

तनाव में आकर बेटे ने की आत्महत्या

10 मई 2022 : इंदौर में पुलिस अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी मायके गई थी। घर पर बड़ी बहन और मां थी। उसके पिता भोपाल में पदस्थ हैं। सोमवार रात बहन ने उसे फंदे पर लटकता देखा। रोहित चौधरी निवासी अरिहंत नगर की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पूनम पढ़ना चाहती थी। लेकिन रोहित के परिवार के लोग इस बात पर राजी नही थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसके चलते आत्महत्या की।

 हाकम सिंह ने मार ली गोली

24 जून 2022 : भोपाल के एक टीआई ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद जान दे दी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह इंदौर आकर महिला एसआई रंजना खांडे के साथ कॉफी पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और टीआई ने सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली मार ली थी।

बड़वानी : एक्साइज विभाग के अफसर की बेटी ने फांसी लगाई

एरोड्रम थाना क्षेत्र के आराधना नगर में रहने वाली 21 वर्षीय साक्षी पिता जितेंद्र सचान की मौत फांसी लगाने से हुई। वह इंदौर में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। बीकॉम कर रहे अमन ने बताया कि साक्षी बीटेक कर रही थी। सोमवार को वह भाई और मां के साथ मस्ती कर रही थी। अचानक वह छत पर चली गई। 20 मिनट बाद उसकी खोज में छत पर पहुंचा तो वह फंदे पर लटक रही थी। उसे उतारकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता एक्साइज में अफसर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post