याद में बिलख रहे मासूम

उज्जैन। उज्जैन में एक मां दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ चली गई। बेटा 5 साल का, तो बेटी 2 साल की है। बच्ची मां को याद कर रह-रहकर बिलख रही है। पिता ने भी बच्चों को रखने से इनकार कर दिया है। पहले पड़ोसियों ने दोनों को संभाला, अब अनाथ बच्चों की देखरेख करने वाली संस्था मातृ छाया ने दोनों को अपना लिया है। महिला का पति से 4 महीने पहले ही तलाक हुआ है। पति रेलवे एम्प्लॉई है। महिला, बच्चों से अस्पताल जाने का कहकर गई थी। लौटकर नहीं आई। उसने कहा था कि आपको बड़े पापा ले जाएंगे। वो भी लेने नहीं आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post