बीमारी से परेशान इंजीनियर ने किया सुसाइड

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में नगर पालिका के सब इंजीनियर ने बीमारी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। सब इंजीनियर चेतन भुमरकर ने आत्महत्या करने के लिए इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। आत्महत्या के तरीके को देखकर लोग हैरान हैं। सब इंजीनियर ने सुसाइड करने के लिए पहले चेहरे पर पॉलीथिन लपेटी और फिर पाइप के जरिए नाइट्रोजन गैस भरी, गैस के चलते दम घुटने से सब इंजीनियर की मौत हो गई। सब इंजीनियर अपने एक रूप मेट के साथ रहा करता था आत्महत्या करने से पहले उसने अपने रूम मेट को रिलेटिव आने की बात कह कर उसके घर भेज दिया, जब दो दिन से दरवाजा नहीं खुला तो खाना बनाने वाली मेड ने रूम मेट और पड़ोसी को बताया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस जैसे ही अंदर पहुंची तो सब इंजीनियर के सुसाइड का पता चला।कमरे के अंदर गद्दे पर सब इंजीनियर चेतन मृत अवस्था में पड़ा था। जब लोगों ने उसके आत्महत्या करने का तरीका देखा तो सब हैरान रह गए। 

सुसाइड से पहले रूम मेट को गांव भेजा

सब इंजीनियर चेतन के रूम मेट लखन कुशवाहा ने बताया कि वह बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है। करीब एक महीने पहले ही वह चेतन के साथ रहने आया था। शनिवार को चेतन रिलेटिव आने की बात कह कर मुझे गांव जाने के लिए कहा। गांव पहुंचने पर रविवार और सोमवार को मेड ने कॉल कर बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है।  जब उन्होंने फिर कॉल किया तो मैं आया और पड़ोसियों को जानकारी दी। पुलिस को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया, जिसके बाद चेतन भैया के सुसाइड के मामले का खुलासा हुआ। 


Post a Comment

Previous Post Next Post