मामले की जांच के आदेश


भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के वीआईटी इंस्टीट्यूट में हनुमान चालीसा पढ़ने पर जुर्माना लगाने के मामले में शिवराज सरकार ने संज्ञान लिया है। छात्रों पर तय किया गया जुर्माना वापस करने के सरकार ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हनुमान चालीसा छात्र हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे।  छात्रों पर जुर्माना नहीं लगेगा। छात्रों को समझाइश दी जा सकती है। हालांकि गृह मंत्री मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश कलेक्टर को दिए हैं।

भोपाल के पास स्थिति वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी यूनिवर्सिटी) के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने  के मामले में शिवराज सरकार ने संज्ञान लिया है। छात्रों पर तय किया गया जुर्माना वापस करने के सरकार ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post