महिला बोलीं- मुझे बताया था 58 का है और पूर्व सांसद का बेटा है


भोपाल। भोपाल में 55 साल की महिला अधिकारी ने 30 साल के युवक पर धोखे में रखकर शादी करने का केस कराया है। उनका आरोप है कि युवक ने बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे दस्तावेज में खुद को 58 साल का बताकर शादी की। शादी से पहले खुद को पूर्व सांसद का बेटा बताया। यह सब झूठ निकला। इतना ही नहीं, आरोपी ने 2 लाख रुपए भी हड़प लिए। महिला अफसर के आवेदन पर रातीबड़ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस की एक टीम जल्द दिल्ली रवाना होगी। महिला के बयान और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पूरी खबर पढ़ने से पहले आप इस पोल पर राय दे सकते हैं...

रातीबड़ पुलिस के अनुसार 55 साल की महिला केंद्र सरकार की भोपाल स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी में डायरेक्टर थीं। अभी दिल्ली में पदस्थ हैं। उन्होंने शिकायती आवेदन देकर बताया कि तीन साल पहले एक शादी में उनकी पहचान धनुप्रेमल ठककल से हुई थी। इसके बाद से उनके बीच बातचीत होने लगी। वह उसे पसंद करने लगीं। धनुप्रेमल ने बताया था कि वह अहमदाबाद का रहने वाला है। उसके पिता दो बार के सांसद रह चुके हैं। वह बहुत बड़ा कारोबारी है। नामी परिवार से है।

भोपाल में सादे समारोह में की शादी

अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने सितंबर 2020 में धनुप्रेमल के साथ भोपाल में शादी कर ली। फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया। दिल्ली जाने पर उन्हें पता चला कि धनुप्रेमल उनसे आधी उम्र का है। उसके पिता पूर्व सांसद तो छोड़ो पॉलिटिकल फील्ड तक में नहीं हैं।

आरोपी ने 1966 की बताई थी डेट ऑफ बर्थ

अधिकारी ने बताया कि वह तलाकशुदा हैं। उनकी डेट ऑफ बर्थ 1968 है। धनुप्रेमल ने जन्म के जो दस्तावेज दिए, उसमें उसकी डेथ ऑफ बर्थ 1966 थी। इस हिसाब से वह उनसे 2 साल बड़ा था। उसने खुद को भी तलाकशुदा बताया था और इसके भी दस्तावेज दिए थे। रातीबड़ TI सुधेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जान से मरने की धमकी, धोखे से शादी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post