खरगोन। जिले के बलवाड़ा क्षेत्र में नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना की पाइपलाइन फूट गई। क्षिप्रा तक जाने वाली यह पाइपलाइन 12 फीट चौड़ी है। जब इतनी मोटी पाइपलाइन से पानी प्रेशर के साथ निकला तो लगभग 80 फीट का फव्वारा बन गया। यह घटना खरगोन जिले के बलवाड़ा के पास नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन की है। खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बलवाड़ा के पास पाइपलाइन फूटने से हड़कंप की स्थिति बन गई थी। पाइपलाइन व्यावसायी कैलाश जिंदल के खेत से गुजरती है। तीन टेकड़ी के पास यह पाइपलाइन अचानक फूटी तो करीब 80 फ़ीट ऊपर पानी उछला और साथ में पत्थर भी उछल रहे थे।
आसपास के लोगों ने देखा कि आसमान में बहुत ऊंचाई पर एक फव्वारा चल रहा ह। पानी की नर्मदा की 12 फीट चौढ़ी पाइप लाइन से करीब 80 फीट ऊपर पानी फव्वारे की तरह उछला तो मिनटों में ही हजारों गैलन पानी खेतों में बहकर बर्बाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पानी का प्रेशर इतना तेज था कि किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। लोग दूर से ही मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। खेतों से नदी की तरह पानी बहने लगा।
इसके बाद नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एनवीडीए के अफसरों को सूचना दी गई। सूचना देने पर करीब आधा घंटे बाद इन्दौर क्षिप्रा जाने वाली पानी की सप्लाई को रोका गया। बताया जा रहा है की पाइपलाइन में लगी प्लेट लीकेज होने के कारण पानी का फव्वारा चल पड़ा था।

Post a Comment