शाजापुर। मजदूरों को ले जा रहा एक यात्री वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। 
प्रतीकात्मक चित्र

जानकारी के अनुसार जिले के पालनाखेडी गांव के पास एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गया, जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को 108 एंबुलेंस और डायल हंड्रेड वाहन से मक्सी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां 3 लोगों को ज्यादा चोट आने पर शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि यह मैजिक वाहन मजदूरों को भरकर मक्सी आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के वक्त मैजिक वाहन में 20 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। गाड़ी पलटते ही अफरातफरी मच गई। लोग जैसे-तैसे बाहर निकले और दूसरों को निकालने में मदद की।

Post a Comment

Previous Post Next Post