कनाड़िया क्षेत्र में वारदात, रिश्तेदार हिरासत में
इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में बुधवार सुबह महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का गला घोंटा गया है। गाल पर चाकू का घाव भी है। जिस जगह लाश मिली, वह सुनसान इलाका है। लाश के पास ही उसके घर का सामान भी मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी करीबी ने उसे मौत के घाट उतारा है।गले में लगा फंदा भी मिला
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे कनाडिया पुलिस को सूचना मिली थी कि बिचौली हप्सी ब्रिज के नजदीक महिला की लाश पड़ी है। महिला करीब 55 साल की है। उसके गाल पर गहरे घाव का निशान था। साथ ही गले में फंदा भी मिला है।
मकान खाली करने का भी विवाद चल रहा था
पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायल किए तो महिला का बेटा मौके पर पहुंचा। उसने महिला की पहचान भगवंती बाई निवासी बड़वानी के रूप में की। वह फिलहाल विराट नगर में रहती थी। मौके पर महिला के करीबी रिश्तेदार पहुंचे थे। पुलिस को पता लगा है कि महिला किराए से रहती थी। मकान खाली करने का भी विवाद चल रहा था। परिवार में भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। यह भी बात बताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी। फिलहाल पुलिस ने करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।
Post a Comment