संयोगितागंज थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर। शहर में सफाईकर्मी ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी खाना खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले जाता था और दुष्कर्म करता था।
मामला संयोगितागंज थाने का है। यहां नवलखा कॉम्प्लेक्स में साफ-सफाई का काम करने वाले सोनू पिता छजन करोसिया ने 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एनजीओ के के पदाधिकारियों ने नवलखा इलाके में बच्ची और उसके साथ अन्य बच्चों की काउंसलिंग की। बच्ची ने रेप की बात कही। बताया कि खाना खिलाने का कहकर आरोपी उसे साथ ले जाता था और दुष्कर्म करता था।
Post a Comment