नगर निगम के छोटे राजकुमार के बड़े कारनामे
इंदौर। नगर पालिका निगम के सबसे चर्चित मस्टरकर्मी राजकुमार साल्वी के यहां गुरुवार को EWO ने छापा मारा। राजकुमार साल्वी को निगम में छोटे राजकुमार के नाम से जाना जाता है। पिछली दो परिषदों में राजकुमार साल्वी का कद निगम में बढ़ता ही गया। कई शिकायतों के बावजूद भी निगम के इस छोटे राजकुमार पर अब तक आंच नहीं आई थी। लेकिन गुरुवार को EOW को छापामार कार्रवाई के दौरान आर्थिक शिकायतों के बीच कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान साल्वी की अवैध संपत्तियों की जानकारियों के साथ कई लग्जरी संसाधन भी मिले हैं।
नगर निगम के मस्टरकर्मी के पास आय से अिधक संपत्ति होने की की शिकायत मिली थी। मस्टरकर्मी राजकुमार सालवी के अंबिकापुरी स्थित मकान पर छापामार कार्रवाई की गई। तीन प्लॉट और सीता कॉलोनी में एक फ्लेट के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वहीं लक्जरी कार और अन्य बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार तीन अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है।
Post a Comment