दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना दोपहर 1:10 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद करीब 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने का वीडियो भी सामने आया है।

वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में आग लगने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा हो रही है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सोसाइटी के एक बंद फ्लैट से धुआं निकलता देखकर किशोर ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों को सूचना दी। उस समय वह अपने दादा का स्कूटर लेने जा रहा था।

सूचना देने के बाद किशोर ने फायर एक्सटिंग्विशर उठाया और खुद आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। उसकी तत्परता से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और कुछ देर बाद उस पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर किशोर की बहादुरी और समझदारी की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post