इंदौर के सूर्यदेव नगर में शुक्रवार शाम एक घर के वॉशरूम से 38 वर्षीय महिला का करीब चार दिन पुराना डीकंपोज्ड शव बरामद हुआ। घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने महिला के रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और वॉशरूम से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान अनुराधा उम्र 38 के रूप में हुई है। शव की हालत को देखते हुए उसकी मौत कई दिन पहले होने का अनुमान है।

रिश्तेदारों के मुताबिक, अनुराधा की मां की पिछले साल मौत हो गई थी। इसके बाद वह घर में अकेली रह रही थी। बताया गया कि वह अपनी निजी जिंदगी में किसी का दखल पसंद नहीं करती थी और अकेले रहना चाहती थी। इसी वजह से रिश्तेदार भी उससे कम संपर्क में रहते थे। हालांकि, उसके घर पर कुछ लोगों का आना-जाना बना रहता था।

शुक्रवार को घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने रिश्तेदारों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

फिलहाल रिश्तेदारों ने किसी व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घर पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद मौत के कारण और सही समय का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post