इंदौर शहर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक सिविल इंजीनियर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने बिना अनुमति के कुल 1.12 लाख रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धनवंतरी नगर निवासी सिविल इंजीनियर आनंद ने शिकायत में बताया कि उनके आईसीआईसीआई बैंक के दो क्रेडिट कार्ड से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना ऑनलाइन भुगतान किए गए। 8 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज प्राप्त हुए।

शिकायत के मुताबिक, पहले कार्ड से 51-51 हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन किए गए, जबकि दूसरे क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये का भुगतान हुआ। इस तरह कुल 1 लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क कर दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिए। शिकायत में बताया गया है कि ट्रांजेक्शन अमेजन सेलर सर्विस और कैशफ्री इनोवेटिव रिटेल आईडी के माध्यम से किए गए। फिलहाल पुलिस संबंधित खातों और ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post