प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए उन्हें अपनी "छोटी बहन" बताया। उन्होंने कहा कि ताकाइची की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एक साझा रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक, एडवांस्ड मैटेरियल्स और वैश्विक सप्लाई चेन को सशक्त बनाने पर दोनों देशों का विशेष ध्यान रहेगा।

उन्होंने कहा कि इंडिया-जापान बायोगैस इनिशिएटिव के तहत भारत में 1,000 बायोगैस और जैविक खाद संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इससे गोबरधन योजना को गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

दोनों देशों ने बैटरी तकनीक, ग्रीन हाइड्रोजन, परमाणु ऊर्जा, निवेश, रक्षा, स्टार्टअप, अनुसंधान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होंगे, जिन्हें दोनों देश विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाएंगे।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post