इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मानसिक तनाव से परेशान एक 43 वर्षीय महिला की एसिड पीने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ ऋषि पैलेस क्षेत्र में रहती थी। परिजनों ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उसके पति का बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और उसका उपचार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक परिवार में हाल ही में एक नवजात का जन्म हुआ था। बुधवार को बच्चे को घर लाने के दौरान महिला घबराहट में आ गई और विरोध करने लगी। परिजनों के समझाने के बावजूद उसने एसिड पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
Speed
0.9x
Idle

Post a Comment