राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को एक युवा संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ईको गार्डेन और आसपास के इलाकों में पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की भी तैनाती की गई थी।

संगठन के संस्थापक अभिजीत ने लखनऊ पहुंचने पर कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के दौरान वह कुछ समय के लिए भीड़ में फंस गए थे। बाद में उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और उनके साथ धरने में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और पेपर लीक के मामलों को देखते हुए सरकार को शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राज्य और देशभर में विभिन्न परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए जवाबदेही की मांग की।

यह कार्यक्रम देशव्यापी युवा आंदोलन का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से हुई थी। इससे पहले दिल्ली और पुणे में भी प्रदर्शन आयोजित किए जा चुके हैं। लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जबकि 20 जून को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post