नीट पेपर लीक और विभिन्न भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। इसके अलावा कई अभिभावक और बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से लोगों को हिंदू-मुस्लिम राजनीति में उलझाकर रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की राजनीति से देश के युवाओं को रोजगार मिला है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार उन्हें भले ही कीड़े-मकोड़े समझती हो, लेकिन वे जीवित हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ने में सक्षम हैं।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वे शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए।



Post a Comment