इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 44 दिन के एक नवजात की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात हुआ, जब बच्चे की मां कुछ देर के लिए वॉशरूम गई थीं। इसी दौरान मासूम करवट लेते हुए करीब तीन फीट ऊंचे बेड से नीचे गिर गया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बच्चे के चेहरे और मुंह पर चोट लगी है। इसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रियांशु (44 दिन) के रूप में हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया एमवाय अस्पताल में कराई जा रही है।
परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फिलहाल इंदौर में किराये के मकान में रहता है। बच्चे के पिता सिलाई का काम करते हैं। परिवार में दो साल की एक बेटी भी है।

Post a Comment