इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने स्थित बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एमवाय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग बाथरूम पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े नवजात के शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचना दी, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जानकारी में बच्चे की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है। शव को अस्पताल के CHMO कक्ष में रखवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया।

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड और कई स्थानों पर CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद यह मामला सामने आया है। पुलिस अब कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

वहीं अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव अस्पताल के बाथरूम तक कैसे पहुंचा।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post