जिले के वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंजी में तीन राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत का दुखद मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर ने तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम और टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। जांच में तीनों मोर मृत अवस्था में पाए गए।

वन विभाग ने मौके पर पंचनामा तैयार कर तीनों मोरों का पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तीनों मोर एक विद्युत डीपी पर बैठे हुए थे, तभी एक-एक कर करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बताया गया कि एक मोर डीपी से चिपक गया था, जबकि दूसरा तड़पते हुए नीचे गिर गया और तीसरे की भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वन विभाग में शोक का माहौल है। डीएफओ ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post