इंदौर के हीरानगर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात एमआर-10 चौराहे पर हरियाणा नंबर की कार में सवार सुप्रीम कोर्ट के दो वकीलों और उनके साथियों को रोका। जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर चालानी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी सुशील अपनी टीम के साथ एमआर-10 रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की कार को रोका गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के दो वकील अपने साथियों के साथ इंदौर आए थे।
पुलिस के अनुसार वाहन सवार लोग नशे में थे और उन्होंने कार छोड़ने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने अपने वकील होने का परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए वाहन छोड़ने से इनकार कर दिया।
टीआई सुशील ने वकीलों से ड्राइवर बुलाने को कहा, लेकिन शराब की मात्रा अधिक होने के कारण वाहन नहीं छोड़ा गया। इसके बाद सभी लोग टैक्सी से होटल चले गए।
मंगलवार को संबंधित वकीलों ने एक स्थानीय वकील की मदद से ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान भरकर अपनी कार छुड़वाई। इसके बाद वे कोर्ट में मामलों की पैरवी के लिए पहुंचे।
टीआई सुशील ने बताया कि सोमवार देर रात नशे में वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। अगले दिन चालान भरने के बाद वाहन छोड़ा गया।

Post a Comment