इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर में एक युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने उन पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। इसके बाद भीड़ ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे।
पुलिस के मुताबिक, युवक-युवती की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Post a Comment